देवरिया। विद्या की अधिष्टाथी देवी मां शारदे का जन्मोत्सव माघ शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है इसी क्रम में नगर के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास देवरिया के विशाल प्रांगण में विद्यालय के पुरोहित आचार्य श्री विश्वजीत तिवारी के दिशा निर्देश में 41 कुंडी के द्वारा मां शारदे की आराधना की गई। कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 10:00 बजे से कक्षाश वर्गश बने यज्ञ कुंड में कक्षाचार्य के साथ छात्रों ने केंद्रीय सूचना एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन पूजन प्रारंभ किया। केंद्रीय कुंड में विद्यालय प्रबंध समिति में अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव ,प्रबंधक श्री मुन्नीलाल शर्मा के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिरुद्ध सिंह ने पूजन प्रारंभ किया। हवन पूजन के पश्चात छात्रों में विद्यालय में निर्मित प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजन के अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री माननीय रामनाथ गुप्त के कर कमलो द्वारा विद्यालय में नवीन पुस्तकालय भवन का लोकार्पण हुआ जिसमें माननीय मंत्री जी के साथ विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश गोरक्ष प्रांत के माननीय प्रदेश निरीक्षक श्री राम सिंह राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक श्री मुन्नीलाल शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य श्री अनिरुद्ध सिंह प्रधानाचार्य श्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य चंद्र प्रकाश सिंह हरिनाथ त्रिपाठी ,नितिन कुमार श्रीवास्तव प्रेम विकास तिवारी ,अमरेंद्र उपाध्य, दिलीप श्रीवास्तव कार्यालय सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं छात्र भैया उपस्थित रहे।
यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार विभाग प्रमुख आचार्य श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने दी।




