भटनी/देवरिया पोस्ट।
साहोपार मार्ग स्थित चन्द्रशेखर प्रेस्टीज ट्यूटोरियल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानेदार अश्वनी कुमार प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सीनियर की विदाई एक प्रक्रिया है। यह एक संदेश है कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। छात्रों को जीवन में सीखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल की छात्रा खुशबू यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत गीत खुशी तथा अनुष्का ने प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मानसी के विदाई गीत पर सभी की आंखे नम हो गयीं। वहीं स्कूल के अर्चना, अन्नू, काजल,अनन्या, तन्नू, अन्नू, लक्ष्मी आंचल आदि की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस दौरान जूनियर छात्रों ने अपने सीनियरों को उपहार देकर विदा किया। प्रबंधक अर्पित नाथ तिवारी ने अतिथियों को अंगवस्त्र माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रबंधक अर्पित नाथ तिवारी, राधे कृष्ण यादव, आलोक शुक्ल, मधुबाला सिंह, माधुरी यादव, सुरेन्द्र, मुकेश आदि मौजूद रहे।





