Deoria News: रक्तदान महादान शिविर का आयोजन

Deoria Post: बी. आर. डी. पी. जी. कॉलेज, देवरिया व रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक रक्तदान महादान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें 50 यूनिट्स रक्तदान का लक्ष्य था और लेकिन लक्ष्य से बढ़कर कुल 64 यूनिट्स रक्तदान हुआ।

महाविद्यालय के 7 शिक्षकगण जिनमें डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. संजय कुमार बौद्ध, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. विकास कुमार, डॉ. धीरज वर्मा, डॉ. राज जायसवाल तथा 3 कर्मचारीगण, जिनमें श्री अगम कुमार, श्री विनोद यादव, श्री विवेक शुक्ला के साथ-साथ साथ विभिन्न कक्षाओं के 29 छात्र एवं 25 छात्राओं ने भी रक्तदान किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शरद चंद्र मिश्र ने रिबन काटकर कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और सभी को रक्तदान महादान का महत्व समझाया। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं का कुशल मेडिकल टीम के द्वारा पहले हीमोग्लोबिन की जांच हुई, जिनका हीमोग्लोबिन 12 से ऊपर रहा, उन्हीं का रक्तदान हुआ।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के सभी आजीवन सदस्य और उपसभापति श्री अखिलेन्द्र शाही जी उपस्थित रहे, उन्होंने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की और सभी को जूस और टोकन ऑफ लव देकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक डा. भावना सिन्हा और डा. अभिनव सिंह रहे।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn