Deoria News:अब बच्चों को विज्ञान ,गणित व भाषा पढ़ाएगा एआई रोबोट

Deoria Post:बीआर सेंट्रल पब्लिक स्कूल में रविवार को जिलापंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद एआई रोबोट व विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।रोबोट विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित, सामान्य ज्ञान और गणित पढ़ाएगा।छात्रों के सीखने के परिणामों को बढ़ाने के लिए यह एक अत्याधुनिक रोबोट प्रणाली है।जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी ने कहा एआई रोबोट की शुरुआत एजुकेशन टेक्नोलॉजी में एक बड़ी उबलब्धि है.यह पढ़ाई का नया तरीका हो सकता है, जो बिल्कुल अलग और मजेदार भी हो सकता है।

दूसरी तरफ विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, ऋतुओं, अंतरिक्ष, सौर मंडल, स्वास्थ्य, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण, डीएनए, पाचन तंत्र, रदरफार्ड के मॉडल पेश किए ।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने छात्र-छात्राओं के मॉडल की सराहना की।उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा,प्रधान संघ के अध्यक्ष आशनारायण सिंह,शिशिर राय, ग्राम प्रधान मनु गुप्ता,मंटू राय, प्रशांत तिवारी,प्रबंधक नितीश राय, पवन मिश्रा,अमित यादव, हिमांशु राय,गणेश पांडेय, संजय, कमलेश भारती आदि लोग उपस्थित रहे।

न्यू किंडर गार्टन विंग का हुआ उद्घाटन

बीआर सेंट्रल पब्लिक स्कूल लार में न्यू किंडर गार्टन विंग का उद्घाटन हुआ।जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह ने फीता काटकर नए विंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अजीत सिंह ने स्कूल संचालक को शुभकामनाएं दी व कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षा देना बड़ी जिम्मेदारी है। खेल खेल में ही उन्हें पाठ सिखाने के लिए विशेष स्किल की जरूरत होती है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn