Bhatni News: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन


देवरिया पोस्ट। बुधवार को बहादुर यादव महिला महाविद्यालय, नगर पंचायत भटनी ,देवरिया के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना की ” मदर टेरेसा इकाई ” एवं ” मीराबाई इकाई ” के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर का द्वितीय दिवस ” स्वच्छता ही सेवा है थीम पर आधारित था।किसी भी कार्य की शुरुआत सर्वप्रथम स्वच्छता से ही होती है,ऐसी भावना के साथ स्वयं सेविकाओं ने विशेष शिविर स्थल,जुम्मा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर खुरहुरिया , भटनी ,देवरिया में स्वच्छता अभियान चलाया ।और स्वच्छता अभियान पर एक भव्य प्रभात फेरी स्वयंसेविकाओं ने निकाली ।

प्रभात फेरी शिविर स्थल से चांदपार होते हुए साहोपार महादेवा में शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर का दर्शन करते हुए बाईपास मंदिर होते हुए प्रभात फेरी शिविर स्थल पर पहुंची ।
स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय प्रांगण एवं कमरों की सफाई की। द्वितीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा सत्र में कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कुंदन सिंह सभासद,मिथिलेश यादव सभासद, विनय सिंह,अजीत यादव सभासद, एल बी प्रजापति सभासद ,दीपक लाल श्रीवास्तव सभासद, दुर्गेश यादव सभासद स्वयं सेविकाओं के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के संस्थापक और प्रबंधक अजय कुमार यादव ने मुख्य अतिथियों माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का स्वागत वक्तव्य डॉक्टर राकेश तिवारी महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।

उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य डॉ राम मनोहर यादव द्वारा किया गया । उन्होंने सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को एनएसएस की स्थापना एवं महत्व के संदर्भ में जागरूक किया । उन्होंने बताया कि युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र के निर्माण में प्रयोग करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना हुई है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनूप कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर कंचन मिश्रा, तारा ठाकुर,वीरेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, सीमा यादव, शिवशंकर मौर्या , दुर्गेश यादव, राहुल यादव, राजेश यादव, मार्कंडेय यादव , इंद्रजीत यादव उपस्थित थे।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn