Deoria News: प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में धूम धाम के साथ वार्षिक उत्सव एवं शारदा संगोष्ठी संपन्न

देवरिया पोस्ट

जनपद देवरिया के विकास क्षेत्र रामपुर कारखाना स्थित प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत पढ़- लिखअ बबुआ तथा नारी शक्ति गीत और फरूवाही नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावक झूम उठे। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने कहा कि शिक्षा एवं संस्कार से सुयोग्य नागरिक तैयार होते हैं।

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय चांदपुर के निपुण विद्यार्थी, इको योद्धा, सहित कुल 40 मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान एआरपी अशोक साहनी,गिरीश कुशवाहा, सुरेन्द्र पुरी, राघवेंद्र विश्वकर्मा, शिक्षक अरविंद कुमार राय, अब्दुल अजीज, श्रीराम गुप्ता,ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रामभवन यादव एसएमसी अध्यक्ष मुन्ना मंसूरी सहित सभी अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।प्रधानाध्यापक भोला चौधरी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय चांदपुर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए कटिबद्ध है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn