Vande Bharat Express: पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, शनिवार को नहीं होगा संचालन

पूर्वी भारत को उच्च गति रेल संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार को पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को सीवान से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। इस अत्याधुनिक ट्रेन का नियमित परिचालन 22 जून 2025 से शुरू होगा।

ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे और यह शनिवार छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। उद्घाटन दिवस को यह ट्रेन सुबह 11:50 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना होकर रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

नियमित संचालन का टाइमटेबल:

🔹 26501 पाटलिपुत्र–गोरखपुर वंदे भारत

  • पाटलिपुत्र से प्रस्थान: 3:30 PM
  • हाजीपुर: 4:08 PM
  • मुजफ्फरपुर: 5:00 PM
  • बापूधाम मोतिहारी: 6:23 PM
  • अन्य ठहराव: सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा

गोरखपुर आगमन: रात 10:30 PM

🔹 26502 गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत

  • गोरखपुर से प्रस्थान: सुबह 5:40 AM
  • मुजफ्फरपुर: 10:50 AM
  • हाजीपुर: 11:40 AM
  • पाटलिपुत्र आगमन: दोपहर 12:45 PM

रफ्तार और रूट की खासियत:

वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी/घंटा है, लेकिन मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच यह सिर्फ 40 किमी/घंटा की गति से चलेगी। इसकी वजह जेपी सेतु पर संरचनात्मक सीमाएं बताई जा रही हैं, जिससे रफ्तार में कमी आ रही है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn