Deoria News: यूपी RO-ARO एग्जाम खत्म,डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2025 रविवार को जनपद देवरिया में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत वीर ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण
डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा, सेंट्रल एकेडमी, नवजीवन इंटर कॉलेज एवं जनता इंटर कॉलेज सहित प्रमुख परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया, बायोमैट्रिक उपस्थिति तथा पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाओं की गहन जांच की।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, प्रवेश द्वारों की निगरानी तथा फ्लाइंग स्क्वॉड की सतर्कता की समीक्षा की।

डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण

प्रशासन की सजगता एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद देवरिया में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी तथा एलआईयू और पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड में सक्रिय रहे।

परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे प्रशासन की तैयारियों की सफलता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn