लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को दो चरणों में आयोजित होगी।
गौरतलब है कि पिछली बार UPTET 23 जनवरी 2022 को कराई गई थी। इसके बाद चार साल तक परीक्षा नहीं हुई, जिससे अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार करना पड़ा। इस बीच कई बार परीक्षा की तारीखों को लेकर चर्चाएँ हुईं, लेकिन अब आधिकारिक रूप से कार्यक्रम तय कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार 18-19 दिसंबर 2025 तथा 29-30 जनवरी 2026 को प्रदेश में कोई अन्य प्रतियोगी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, ताकि TET परीक्षा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।
सूत्रों के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू कर दी जाएगी। आवेदन की विस्तृत तिथि और दिशा-निर्देश भी शीघ्र ही जारी होंगे।
UP-TET पास करने के बाद अभ्यर्थियों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता प्राप्त होगी।




