भटनी:नूरीगंज चौराहे पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरीगंज चौराहे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी अभिषेक यादव (पुत्र नथुनी यादव) और रफीउल्लाह (पुत्र रज्जुलाह) के रूप में हुई है।

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn