देवरिया पोस्ट।
देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जयदेव निवासी एक किशोर हाथ में अपनी मां की तस्वीर लिए गांव गांव भटक रहा है। किशोर की माने तो बिहार प्रान्त के गोपालगंज थाना क्षेत्र के हंकारपुर में कुछ दिन पहले उसकी मां को ग्रामीणों ने देखा था। जहाँ पहुँचने पर उसकी माँ कहीं चली गई थी । करीब पन्द्रह दिनों बाद भी मां की कोई खबर न मिलने पर किशोर ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
शहीद विजय मौर्य के गांव छपिया जयदेव निवासी पारस यादव की पत्नी गीता देवी मानसिक रुप से कमजोर हैं। वह 15 जनवरी की सुबह गांव से कहीं निकल गयीं। आस पास तलाश के बाद भी सूचना न मिलने पर ग्रामीणों की मदद से अपनी मां गीता की तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कराया। पोस्ट के आधार लोगों ने सुदामा को उसकी मां के हंकारपुर में होने की जानकारी दी। सुदामा अपनी मां की तस्वीर लिए बिहार प्रान्त के गांव गांव भटक रहा ह। आंखों में आंसू लिए सुदामा लोगों ने मां को ढूढ़ने में मदद करने की गुंहार लगायी है। सुदामा के अनुसार उसके पिता भी बीमार रहते हैं।




