देवरिया पोस्ट। शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सेंट थॉमस सीनियर सेकंडरी स्कूल सिसवा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के प्रवक्ता मनीष सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद उन्होंने बच्चों के द्वारा बनाए गए विविध प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल का अवलोकन किया। वैज्ञानिक मॉडल में पानी की बचत,बिजली की बचत,स्मार्ट विलेज,स्मार्ट सिटी सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई थी।

जिससे बच्चों की वैज्ञानिक सोच परिलक्षित होती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक विभाग के शिक्षक ओपी शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक सोच व विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक संजय गुप्ता,प्रधानाचार्य,अध्यापक व अभिभावकों समेत सभी बच्चे उपस्थित रहे।




