Bhatni News:बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु सेल्फ एस्टीम प्रशिक्षण संपन्न

देवरिया पोस्ट। मंगलवार एवं बुधवार को विकास क्षेत्र- भटनी, जनपद-देवरिया में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत सेल्फ एस्टीम मीना मंच जीवन कौशल, पावर एंजल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु विकास क्षेत्र भटनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मीना सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस तरह से बी.आर.सी. भटनी में सभी सुगमकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है।प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी पहुंचकर प्रशिक्षण की बारीकियों को समझे और सभी प्रतिभागियों से परिचर्चा की।प्रशिक्षण में प्रगति के पंख, आधा फुल कॉमिक सीरीज, अरमान माड्यूल, सेल्फ डिफेंस आदि विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा हुई। इस दौरान मीना मंच का गठन आत्मरक्षा क्लब सुगमकर्ता के कार्य पर भी विस्तार से चर्चा हुई।प्रशिक्षण के उपरांत सभी सुगमकर्ता अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के सशक्तिकरण हेतु कार्य करेंगे। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर नीलम सिंह एवं प्रियंका राय के द्वारा प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत समस्त यूपीएस कंपोजिट और कस्तूरबा विद्यालय के सुगमकर्ता प्रशिक्षित किए गए । प्रशिक्षण के दौरान समस्त सुगमकर्ताओं का भरपूर सहयोग रहा । नीतू यादव,नीतू राय,विनीता तिवारी,निर्मला कुशवाहा,उपेंद्र शर्मा,संदीप कुमार,धनंजय भारती इत्यादि सुगमकर्ताओं ने प्रशिक्षण को सफल बनाने हेतु अपने – अपने विचारों एवं अनुभव से भरपूर सहयोग किया।प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग सीमेट प्रयागराज के द्वारा की गई है। उक्त प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डा.आलोक पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित हुआ साथ ही उत्साहवर्धन हेतु सुगमकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र भी वितरित किया गया।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn