Bhatni News:भटनी की बेटी आकांक्षा तिवारी ने NEET 2025 में किया कमाल, पाई देश में 3687वीं रैंक

देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र अंतर्गत सवरेजी गांव की बेटी आकांक्षा तिवारी ने NEET 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 561/720 अंक अर्जित किए हैं और ऑल इंडिया रैंक 3687 हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर है।

आकांक्षा ने NEET परीक्षा में निम्नलिखित विषयों में शानदार परसेंटाइल प्राप्त की:

  • फिजिक्स: 99.682
  • केमिस्ट्री: 98.048
  • बायोलॉजी: 99.630

इस सफलता के साथ आकांक्षा ने डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार कर लिया है।

आकांक्षा के पिता कौशलेंद्र तिवारी एक शिक्षक हैं, जबकि माता सुकन्या देवी एक आदर्श गृहिणी हैं। अपनी सफलता का श्रेय आकांक्षा ने अपने नाना जी को दिया है, जिनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहा।

गौरतलब है कि आकांक्षा ने इसी वर्ष लखनऊ पब्लिक स्कूल, लखनऊ से 97% अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने आकांक्षा को बधाई दी है। सचमुच, भटनी की यह बेटी आज पूरे जिले का नाम रोशन कर रही है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn