देवरिया पोस्ट/भोरे।
सक्षमता परीक्षा 2 पास करने के बाद नियोजित शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक बने शिक्षकों को शनिवार को बीआरसी परिसर में नियुक्ति पत्र वितरित हुआ।
आपको बता दे कि नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनने के लिए लगातार पांच बार सक्षमता परीक्षा के आयोजित करने का निर्देश दिया है उसी क्रम में दूसरे सक्षमता परीक्षा से नियोजित शिक्षक से राज्यकर्मी बने कुल 159 शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखेन्द्र दास ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान बीपीएम मुकेश कुमार,बीआरपी रामप्रसाद शर्मा, ऑपरेटर प्रमोद एवं नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों में अंजनी कुमार सिंह,राजेश कुमार चौरसिया,रीता देवी समेत सभी विशिष्ट शिक्षक मौजूद रहे।




