Deoria News: भारतीय विज्ञान संचारक समूह के संस्थापक अनिल त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक

देवरिया/वाराणसी।
भारतीय विज्ञान संचारक समूह के संस्थापक व नोनापार निवासी श्री अनिल कुमार त्रिपाठी का कल रात वाराणसी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. त्रिपाठी का अंतिम संस्कार बनारस के हरिश्चंद्र घाट पर विधिवत संपन्न हुआ। उनके बड़े पुत्र राजन त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की आंखें नम थीं।

श्री त्रिपाठी के निधन पर कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया और डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इसके अतिरिक्त पं. गंगेश्वर तिवारी, हितेंद्र तिवारी, रामचंद्र तिवारी, टिंकू तिवारी, सिद्धू तिवारी, लव तिवारी और अमित तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा भटनी मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, कृष्ण दत्त मिश्रा, बजरंगबली तिवारी, अजित सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय तिवारी, सहित अनेक समाजसेवियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिपाठी विज्ञान संचार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से समाज ने एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया है।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn