Deoria News: 24 करोड़ 93 लाख की लागत से बनेगा खुखुंदू-नूनखार-भटनी मार्ग,विधायक ने किया शिलान्यास

देवरिया पोस्ट। शनिवार को खुखुंदू चौराहे पर खुखुंदू-नूनखार-भटनी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के द्वारा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


अपने विधान सभा क्षेत्र में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित विधायक के द्वारा कई अनेक प्रयास किए जा रहे है। उसी क्रम में खुखुंदू-नूनखार-भटनी मार्ग जो काफी जर्जर हो चुका था। करीब 13 किलोमीटर के इस मार्ग में भटनी सिसवा ढाले से लेकर सिसई,नुनखार व खुखुंदू तक सड़क गड्ढो से भर गई थी । जिस पर लोगो का चलना दुर्भर हो गया था।क्षेत्रीय विधायक ने इस सड़क के लिए शासन को पत्र लिखा था। जिसके बाद शासन ने इसके निर्माण के लिए मंजूरी दे दी। जिसके बाद करीब 25 करोड़ की लागत से बनने वाली करीब 13 किलोमीटर टूलेन सड़क का विधायक ने भूमि पूजन किया है।


इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री नीरज शाही, देवरिया सदर के ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य उपेन्द्र त्रिपाठी, अजीत सिंह, बैकुंठपुर मण्डल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, रामपुर कारखाना के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, बरियारपुर मंडल अध्यक्ष श्री दिवाकर चन्द्र यादव, नीरज श्रीवास्तव, भैंसाडाबर के प्रधान अच्छेलाल मद्धेशिया, मुहना लाला के प्रधान रमेश यादव, गुड्डू गुप्ता, योगेश प्रजापति, मनन राय, बरकत खान, सुनील मद्धेशिया, रवि मल्ल, विजय पांडेय, प्रेम निवास पांडेय व पार्टी के पदाधिकारी सहित सम्मानित जनता उपस्थित रही।


सड़कों के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा की सभी प्रमुख सड़कों का टूलेन निर्माण को पूरा कराया जा चुका है। भटनी खुखुन्दू मार्ग लम्बे अरसे से जर्जर हो गया था। टू-लेन सड़क बन जाने से विधानसभा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक सुरेंद्र चौरसिया

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn