देवरिया पोस्ट:भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा सलेमपुर विधानसभा के मझौलीराज में बजट धन्यवाद पत्र के लिये बैठक आयोजित कर किसानों से पोस्टकार्ड के माध्यम से किसान कल्याणकारी बजट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देने के लिये किसानों से पोस्टकार्ड लिखवाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वोन्नमुखी है, बजट में किसानों की खुशहाली, समृद्धि और उनकी आय को दुगुना करने लिए विशेष प्रावधान किया गया है, भारत सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए शानदार बजट प्रस्तुत किया है।
भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट छोटे और मझोले किसानों के हितकर है।
इस अवसर मुख्य रुप से धर्मवीर सिंह, गब्बर दुबे, राजु कुशवाहा, अंशु सिंह, गुड़िया देवी, फडीन्द्र मणि, सत्येन्द्र सिंह, रंजीत चौहान, आनंद सिंह उपस्थित रहे।




