देवरिया।
नगर क्षेत्र के परमावती पोखरा के निकट, डॉ. एचएस राय के ठीक सामने स्थित मधुराज यूनिसेक सैलून एंड एकेडमी का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले की राजनीति, समाजसेवा और जनप्रतिनिधित्व से जुड़े कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह, विधायक रामपुर करखाना श्री सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व विधायक श्री सत्य प्रकाशमणि, तथा समाजसेवी अमित मोदनवाल ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री अजीत सिंह, श्री हरिओम जी, पुण्य प्रकाश पांडे, अजय सिंह सैथवार, सभासद धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने संस्थान के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की आधुनिक सुविधा केंद्र न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे, बल्कि सौंदर्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में नए आयाम भी स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि मधुराज यूनिसेक सैलून एंड एकेडमी उच्च गुणवत्ता की सेवाओं और सौंदर्य प्रशिक्षण के लिए समर्पित रहेगा।




