बरियारपुर, देवरिया।
‘विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल’ थीम के तहत बरियारपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जनता को विकास की यात्रा से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय रमापति राम त्रिपाठी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शशि भूषण मिश्रा जी सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला योजना, आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के हर वर्ग को सशक्त किया है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री दिवाकर चंद्र यादव ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की सहभागिता रही।