देवरिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री राम मिलन सिंह के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पीड़िताओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाज को भी महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वन स्टॉप सेंटर पर साफ-सफाई, सुरक्षा और आमजनमानस को विधिक साक्षरता से जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने केन्द्र प्रबंधक नीतू भारती को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय में संदर्भित करें, ताकि समय पर उन्हें न्यायिक और कानूनी मदद मिल सके।




