Deoria News:मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को किया गया सम्मानित

देवरिया।उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत रविवार को देवरिया में निशुल्क कोचिंग से लाभान्वित होकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल युवाओं को सम्मानित किया गया। इस योजना के अंतर्गत, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आईएएस, पीसीएस, आईएफएस, आईपीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है।

जिलाधिकारी देवरिया के पहल पर आज देवरिया जनपद में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला का आयोजन देवरिया जनपद के राजकीय आईटीआई कॉलेज में किया गया था। जहां आईएएस, पीसीएस, आईएफएस, आईपीएस कैडर के अधिकारियों द्वारा निशुल्क मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया गया। इस योजना का उद्देश्य राज्य के मेधावी और मेहनती उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्रदान करना है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते ।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn