Deoria News:देवरिया में सड़क हादसे में भाजपा जिला महामंत्री के भतीजे की मौत

देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनू घाट चौराहे पर रविवार को सड़क दुर्घटना में भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी के भतीजे राहुल मणि त्रिपाठी (30) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विक्रमपुर बांसपार, बैतालपुर निवासी राहुल मणि त्रिपाठी ई-कार्ट कंपनी में कार्यरत थे। रविवार को वे बाइक से जा रहे थे तभी … Read more

Deoria News: एसएस मॉल मामला: धर्म परिवर्तन और शोषण के आरोपों से मचा बवाल

देवरिया जनपद में स्थित एसएस मॉल और ईजी मार्ट इन दिनों बड़े विवाद में घिर गए हैं। मामला सिर्फ कारोबारी प्रतिष्ठान का नहीं, बल्कि आस्था, आबरू और न्याय से जुड़ा हुआ है। रामपुर कारखाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी दत्तात्रेय गुप्ता ईजी मार्ट में नौकरी करने आया था। वर्ष 2019 में, मॉल संचालकों के दबाव … Read more

Deoria News: भाटपार रानी में भारत स्काउट और गाइड कार्यशाला संपन्न

भाटपार रानी, देवरिया।भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से दिनांक 13 सितंबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र भाटपार रानी में एक दिवसीय स्काउट-गाइड कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के आदेशानुसार, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देशन में तथा ब्लॉक मंत्री अजय सिंह के मार्गदर्शन … Read more

Deoria News:ग्राम प्रधान व सचिव से सरकारी धन की वसूली का आदेश, स्ट्रीट लाइट योजना में अनियमितता उजागर

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम पंचायत नरौली भीखम के ग्राम प्रधान जहांतारा और ग्राम पंचायत सचिव अजय प्रकाश सिंह से सरकारी धन की वसूली का आदेश जारी किया है। जांच में पाया गया कि स्ट्रीट लाइट योजना में ₹43,498 की अनियमितता हुई है। इसमें ग्राम प्रधान और … Read more

Deoria News: घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के सहायक, बीएसए ने किया निलंबित

भटनी (देवरिया)।भटनी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक प्रदीप मिश्र पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगा है। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें नूरगंज बाज़ार स्थित एक निजी विद्यालय प्रबंधक से मान्यता दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी … Read more

Deoria News:देवरिया के एसएस मॉल विवाद में नया मोड़, कर्मचारियों ने मालिक के लिए उठाई आवाज़

देवरिया शहर का एसएस मॉल पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यहां के मालिक उस्मान अंसारी पर धर्म परिवर्तन और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लेकिन अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। मॉल के कर्मचारी खुद आगे आकर मालिक का पक्ष रखते हुए कह रहे हैं कि सच्चाई कुछ … Read more

Deoria News: आईटीआई के पास हादसा, बाइक सवार शुभम मिश्रा की दर्दनाक मौत

देवरिया में सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय रेस्टोरेंट संचालक शुभम मिश्रा की मौत हो गई। शुभम सोंदा निवासी थे और हाल ही में रुद्रपुर मोड़ पर रेस्टोरेंट शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, शुभम देर रात अपने रेस्टोरेंट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आईटीआई के पास एक तेज़ रफ्तार … Read more

Deoria News:शिक्षक पर दर्ज FIR से आक्रोश, विधायक से मिले प्रतिनिधि मंडल

रामपुर कारखाना, देवरिया।विगत दिवस PET परीक्षा के दौरान अशोका इंटर कॉलेज में केंद्र पर तैनात शिक्षक भाई सुरेंद्र प्रसाद (अनुदेशक) पर दर्ज की गई एफआईआर को लेकर शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार को क्षेत्र के शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक सुरेंद्र चौरसिया से मुलाकात करने पहुँचा। शिक्षकों … Read more

Bhatni News: शिक्षक दिवस पर बहादुर यादव महाविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

भटनी (देवरिया)। नगर पंचायत भटनी स्थित बहादुर यादव महाविद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। छात्रों ने अपनी कक्षाओं को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने से हुई। बच्चों ने अपने शिक्षकों को शुभकामना … Read more

Deoria News: पुलिस की बड़ी पहल: 16 लाख कीमत के 156 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए

देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर सर्विलांस सेल देवरिया ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुल 156 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइल्स की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। शनिवार (31 अगस्त 2025) को आयोजित कार्यक्रम में … Read more