यूपी बोर्ड : देवरिया में आज से शुरू हो रही परीक्षा में 179 केन्द्रों पर 1.26 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

देवरिया पोस्ट।
यूपी में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो रही है। उसी क्रम में देवरिया में भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। विगत दिनों जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यस्थापको और परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों,शिक्षकों और कर्मचारियों से बैठक कर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुकी है। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए शासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। शासन की मंशा भांप कर जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस बार परीक्षा में एसपी विक्रांत वीर विशेष रूप से सक्रिय हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले में 179 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्र बनाने में राजकीय और एडेड विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है। इन केंद्रों पर कुल एक लाख 26 हजार 159 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 59 हजार 176 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 31 हजार 814 बालक और 27 हजार 484 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 66 हजार 983 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 35 हजार 956 बालक और 29 हजार 378 बालिकाएं शामिल हैं।

परीक्षा को सुव्यवस्थित और नकलविहीन कराने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और मुख्य राजस्व अधिकारी को तैनात
किया गया है। वहीं छः जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसका दायित्व एसडीएम सदर, सलेमपुर, भाटपार रानी, बरहज, रुद्रपुर और सदर तहसीलदार को सौंपा गया है।

इसी प्रकार पूरे जिले को 26 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए विभिन्न अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किया गया है। सभी 179 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इनकी निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी।

Share:

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn