पूर्वी भारत को उच्च गति रेल संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार को पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को सीवान से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। इस अत्याधुनिक ट्रेन का नियमित परिचालन 22 जून 2025 से शुरू होगा।
ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे और यह शनिवार छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। उद्घाटन दिवस को यह ट्रेन सुबह 11:50 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना होकर रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
नियमित संचालन का टाइमटेबल:
🔹 26501 पाटलिपुत्र–गोरखपुर वंदे भारत
- पाटलिपुत्र से प्रस्थान: 3:30 PM
- हाजीपुर: 4:08 PM
- मुजफ्फरपुर: 5:00 PM
- बापूधाम मोतिहारी: 6:23 PM
- अन्य ठहराव: सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा
गोरखपुर आगमन: रात 10:30 PM
🔹 26502 गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत
- गोरखपुर से प्रस्थान: सुबह 5:40 AM
- मुजफ्फरपुर: 10:50 AM
- हाजीपुर: 11:40 AM
- पाटलिपुत्र आगमन: दोपहर 12:45 PM
रफ्तार और रूट की खासियत:
वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी/घंटा है, लेकिन मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच यह सिर्फ 40 किमी/घंटा की गति से चलेगी। इसकी वजह जेपी सेतु पर संरचनात्मक सीमाएं बताई जा रही हैं, जिससे रफ्तार में कमी आ रही है।